एकलव्य विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के शोधार्थी रविंद्र राय को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।
एकलव्य विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के शोधार्थी रविंद्र शंकर राय जी को दिनांक 21/10/2026 को नई दिल्ली में ललित कला अकादमी नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अवॉर्ड्स समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा सम्मानित किया गया, ये सम्मान उन्हें 3rd प्रिंट बिएनाले इंडिया में उनकी द्वारा बनाई गई प्रिंट मेकिंग कलाकृति ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रदान की गई। इस कृति में भारतीय सेना के शौर्य को कला के माध्यम से दर्शाया गाय है।
इस समारोह मैं केंद्रीय संस्कृति मंत्री भारत सरकार के श्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई गणमांन्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस में 34 देश के कलाकारों ने भाग लिया जिससे इसमे 1,449 कलाकृतियाँ भेजी गई थी।
शोधार्थी रविंद्र राय ने 3rd प्रिंट बिएनाले फाइनल इंडिया में ग्रांट अवार्ड हासिल कर पूरे मध्य प्रदेश सहित एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह का नाम रोशन किया।
एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मालिया, श्रीमती रति मालिया एवं विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.(डॉ.) पवन कुमार जैन और कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा एवं कला एवं मानविकीय संकाय अधिष्ठाता प्रो. आर.सी. जैन, DSW डॉ. शैलेंद्र जैन, डीन अकादमिक डॉ.शमा जे.पी. खानम, डॉ. आशीष जैन एवं शोधार्थी रविंद्र राय की शोध निर्देशक डॉ. सरिता पाण्डेय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शोधार्थी रविंद्र राय को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।


