ओजोन संरक्षण का संदेश लेकर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

विश्व ओजोन दिवस पर एकलव्य विश्वविद्यालय में विविध आयोजन, पोस्टर प्रतियोगिता में खुशबु कोरी प्रथम

दमोह। पृथ्वी के पर्यावरण संतुलन और ओजोन परत के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एकलव्य विश्वविद्यालय में बुधवार को विश्व ओजोन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। रसायन विज्ञान विभाग एवं कृषि संकाय के संयुक्त तत्वावधान में मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रतिकुलाधिपति पूजा मलैया एवं रति मलैया के निर्देशन तथा कुलगुरु डॉ. पवन कुमार जैन और कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। एकेडमिक डीन डॉ. शमा जे.पी. खानम, डॉ. शैलेंद्र जैन, डॉ. निधि असाटी, डॉ. वर्षा राजपूत एवं डॉ. ओमपाल सिंह, डॉ. रागिनी भार्गव सहित अन्य शिक्षकों का आयोजन में विशेष योगदान रहा।

इस वर्ष विश्व ओजोन दिवस की थीम “Global action for a cooler planet” रखी गई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व, पर्यावरण संतुलन तथा सतत विकास के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सामूहिक प्रयासों से ही पृथ्वी को सुरक्षित और बेहतर बनाया जा सकता है।

पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम के अंतर्गत “Protect Ozone, Protect Life” विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से ओजोन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी सोच प्रस्तुत की।

प्रतियोगिता में खुशबु कोरी ने प्रथम स्थान, मुनमुन दुबे ने द्वितीय स्थान, जबकि सगुन विश्वकर्मा एवं अमित पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं।

वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस अवसर पर “Plant Today for a Cooler Tomorrow” के संदेश के साथ वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। डॉ निधि असाटी ने कार्यक्रम की रूपरेखा मुख्य अतिथि के सामने रखी

इवेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. वर्षा राजपूत एवं डॉ. रागिनी भार्गव रहीं, जबकि डॉ.मोनिका पटेल ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल, डॉ. राघवेन्द्र तिवारी, डॉ. सुभाष वर्मा, डॉ. रामदीन कुमार, डॉ. सरिता, सचिन, अंकिता , महवर, सगुफ्ता,किरण, आस्था, आस्था राजपूत अखिलेश सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार डॉ. ओमपाल सिंह ने कियाl

Leave a Reply