🔬✨ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 : प्रेरणादायी आयोजन ✨🔬

एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह (म.प्र.) के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज़ एवं स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का आयोजन “Women in Science: Catalysing Viksit Bharat” थीम के अंतर्गत किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एमपीसीएसटी), भोपाल द्वारा उत्प्रेरित एवं समर्थित है, जिसका उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करना और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंजीयन, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। यह आयोजन माननीय कुलाधिपति प्रो. (डॉ.) सुधा मलैया जी, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया जी तथा श्रीमती रति मलैया जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. पवन कुमार जैन जी एवं कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत उद्बोधन डॉ. निधि असाटी जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. शमा जे.पी. ख़ानम जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान और नवाचार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सर सी.वी. रमन जी एवं रमन प्रभाव पर आधारित एक ज्ञानवर्धक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई।
“Women in Science” विषय पर आयोजित संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों आस्था जैन जी, श्रद्धा जैन जी, इशिता ठाकुर जी, हर्ष राज जी, रिया ठाकुर जी, लक्ष्मी मिश्रा जी एवं शिवम विश्वकर्मा जी ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन संयम जैन जी द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभिषेक जैन जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Leave a Reply