राष्ट्रीय सेवा योजना,एकलव्य विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय तकनीकी दिवस एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित
एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह में राष्ट्रीय तकनीकी दिवस और एन.एस.एस. विशेष शिविर के शिविरार्थियों के लिए प्रमाणपत्र वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।
यह आयोजन एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया एवं श्रीमती रति मलैया के कुशल नेतृत्व कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के मार्गदर्शन में अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. शमा जेपी खानम, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
जिसमें कुलसचिव डाॅ. प्रफुल्ल शर्मा के द्वारा सी.टी.बी.टी. हस्ताक्षर के दबाव से लेकर भारत सरकार द्वारा परमाणु परीक्षण तक की सफलता का वर्णन किया। डायरेक्टर इंक्यूवेशन सेंटर डाॅ. सुमित नारायण जरहोलिया ने तकनीकी का उपयोग राष्ट्र कल्याण में ही किया जाए इस बात पर जोर देते हुए महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धक बातें छात्रों को बतलाई।
रोजगार काउंसलर म. प्र. शासन श्री मुकेश तिवारी ने छात्रों को रोजगार के अवसरों से अवगत कराया।
तकनीकी दिवस पर प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने उत्साह पूर्वक उत्तर दिये सही उत्तर पर उपहार देकर छात्रों का उत्साह बढाया गया।
गोदग्राम बरबांसा एवं गोदग्राम कौंरासा में आयोजित विशेष शिविर के प्रतिभागी स्वयंसेवकों एवं स्वयं सेविकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये । इस अवसर पर डाॅ. अनिल पिम्पलापुरे, प्रो. सूर्यनारायण गौतम, अरिंजयवर्धन जैन, श्री सचिन शर्मा, श्री ॠषभ उपाध्याय, श्री जितेन्द्र रैकवार की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मंच संचालन एन. एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सन्दीप तिवारी एवं आभार प्रदर्शन डाॅ. मोनिका पटेल ने किया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान से हुआ।
