जय भारत पिरामिड में आध्यात्मिक उन्नति के लिए एवं व्यक्तित्व निर्माण के लिए संकल्प ध्यान के माध्यम से आध्यात्म के प्रति जागरूक किया गया

 

एकलव्य विश्वविद्यालय परिसर में स्थित जय भारत पिरामिड में आध्यात्मिक उन्नति के लिए एवं व्यक्तित्व निर्माण के लिए संकल्प ध्यान के माध्यम से आध्यात्म के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया एवम श्रीमती रति मलैया ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए नियमित संकल्प ध्यान का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। मास्टर पल्लवी ने ध्यान की विशेषता बताते हुए संकल्प ध्यान के माध्यम से बताया कि बिना आध्यात्मिक उन्नति के भौतिक उन्नति संभव नहीं है। संकल्प ध्यान की गहराइयों में जाकर हम अपने आध्यात्मिक शक्ति को जागृत कर सकते हैं और इस ऊर्जा का उपयोग हम अच्छे कार्यों में कर सकते हैं, जिससे हमारी आध्यात्मिक उन्नति के साथ भौतिक उन्नति होगी एवं व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण की ओर और समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण की ओर बढ़ सकते हैं। माननीय कुलपति पवन कुमार जैन ने मास्टर पल्लवी जी का स्वागत करते हुए जीवन में ध्यान को अपनाने की बात कहीं। संकल्प ध्यान में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय प्रमुख एवम प्राध्यापकों के साथ ही सभी विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

.

.

Eklavya University, Near Toll Gate, Sagar Rd, Damoh, Madhya Pradesh 470661
Helpline:7999715190, 7225801955, 9575304029

For more details : www.eklavyauniversity.ac.in

एकलव्य विश्वविद्यालय, टोल गेट के पास, सागर रोड, दमोह (मध्यप्रदेश)
मो. – 7999715190, 7225801955, 9575304029

#eklavyauniversity #damoh #bundelkhand #sagar #tikamgarh #bestuniversity #education #students #placement2023 #placementdrive2023 #yogapractice #yogainspiration #yogalife #yoga #yogaeverydamnday #youth #yogalove #yogastudio #dhyaan #yogaawareness

Leave a Reply