एकलव्य विश्वविद्यालय में विभिन्न खेलों के साथ मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह के शिक्षा संकाय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से मेजर ध्यानचंद जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी, बॉलीबाल, बैडमिंटन आदि खेल शामिल किए गए। यह आयोजन एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया एवम श्रीमती रति मलैया के कुशल नेतृत्व एवम कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में शुभारंभ किया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, की गरिमामयी उपस्थिति में मेजर ध्यानचंद के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर खेलों का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने खेल भावना से खेलने का संदेश देते हुए खेलों की नवीन युक्तियों को सीखने पर बल दिया साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दिए। खेल में रुचि दिखाते हुए विद्यार्थियों ने खेल की बारीकियों को ध्यान में रखते हुए सभी खेलों में प्रतिभाग लिया। इसमें शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रमाकांत त्रिपाठी, डॉ. कपिल कुमार साहू, श्री प्रह्लाद राय, डॉ. एच. एन. तिवारी, श्री मंजीत, डॉ. संदीप तिवारी, श्री पवन मोदी, श्रीमती महबर बक्स, विशाल के साथ ही सभी विभाग के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

