11मध्यप्रदेश बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर, सागर के निर्देशानुसार एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह की एनसीसी इकाई द्वारा एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।पौधारोपण कार्यक्रम गोदग्राम हथना के साथ ही परिसर में व्यर्थ पड़ी जमीन पर गुलमोहर, जामुन, नीबू,आम और नीम के पौधों को लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया गया । यह आयोजन एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया, श्रीमती रति मलैया के कुशल नेतृत्व एवं कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के मार्गदर्शन और एनसीसी अधिकारी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. हृदय नारायण तिवारी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर एकलव्य विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरू प्रोफ़ेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन, अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. शमा जेपी खानम, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. ओमपाल सिंह, पीआई श्री धीरेन्द्र कुशवाहा के साथ ही बड़ी संख्या में प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में पधारे कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन जैन ने पौधा लगाकर एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम की शुरुआत की एवं बताया कि हम सभी को इन पौधों के बड़े होने तक संरक्षण करना आवश्यक है। यह सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा ने भी पौधा लगाकर उसके नियमित देखरेख की बात कही। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन ने इस मिशन के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण की प्रतिबद्धता जताई। अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. शमा जेपी खानम ने एक पौधा माँ के नाम लगाकर पौधों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में अनेक कैडेट्स और विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पृथ्वी के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ ली। कार्यक्रम समन्वयक एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. हृदय नारायण तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया की यह पौधारोपण कार्यक्रम अनवरत आयोजित किया जाना है। इस अभियान का मूल उद्देश्य प्रकृति से जीवन को जोड़कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाना है। अंत में सभी कैडेट्स एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर पौधारोपण का संदेश दिया गया।

