Water Life Dialogue Workshop

June 16, 2022
Loading Events
  • This event has passed.

एकलव्य विश्वविद्यालय में आयोजित हुई जल जीवन संवाद कार्यशाला
दिनांक 14 मई 2022 को एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह के एनसीसी कैडेट्स द्वारा जल जीवन संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने भारत में जल समस्या एवं जल संरक्षण विषय पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।
एनसीसी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में अध्यक्ष के रूप में कुलपति माननीय प्रो. पवन कुमार जैन का मार्गदर्शन कैडेट्स को प्राप्त हुआ।
विषय प्रवर्तन एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह के एनसीसी केयरटेकर अधिकारी डॉ. संतोष पुरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मार्गदर्शक अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ. शैलेंद्र जैन जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कैडेट भुवानी बंसल, कैडेट काजल सेन, कैडेट शिवानी साहू, कैडेट वंदना पटेल, कैडेट रोहिणी पटेल, कैडेट सतेन्द्र यादव, कैडेट आकाश यादव, कैडेट नरेन्द्र काछी, कैडेट मनोज काछी, कैडेट नीलू पटेल और कैडेट कौशल पटेल आदि सभी कैडेट्स की सक्रिय सहभागिता रही। कैडेट वंदना पटेल ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।
कैडेट भुवानी बंसल द्वारा अतिथियों के आभार प्रदर्शन के साथ जल जीवन संवाद कार्यशाला सम्पन्न हुई।

Details

Date:
June 16, 2022
Event Category: