एकलव्य विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनसीसी बटालियन सीओ कर्नल मोहंती ने विद्यार्थियों को दिया एकता का संदेश

एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 11 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी सागर के कमान अधिकारी कर्नल मोहंती का आगमन हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ.सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया एवं श्रीमती रति मलैया, कुलगुरु प्रोफेसर डॉ.पवन कुमार जैन एवं कुलसचिव डॉ.प्रफुल्ल शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया साथ ही कुलगुरु प्रोफेसर जैन, कुलसचिव डॉ. शर्मा एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. एच एन तिवारी ने तुलसी का पौधा देकर स्वागत किया। 11मध्यप्रदेश बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल मोहंती के निर्देशन में आज दमोह स्थित एकलव्य विश्वविद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह, शासकीय पीजी कॉलेज दमोह, पॉलिटेक्निक कॉलेज दमोह एवं डॉक्टर अग्रवाल स्कूल दमोह द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल प्रताप रंजन मोहंती एवं सूबेदार सुरजीत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पीजी कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में हुआ, जहां लगभग 300 एनसीसी कैडेट्स के साथ ही एनसीसी अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नल मोहंती द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया । इस अवसर पर उन्होंने सभी एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की एकता एवं अखंडता बनाने में सरदार पटेल की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सरदार पटेल के सिद्धांत एवं विचार हमेशा जीवित रहेंगे एवं उनके विचारों को हमेशा पालन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सभी एनसीसी कैडेट्स को भारत की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। एनसीसी कैडेट्स की रैली का शुभारंभ कर्नल मोहंती द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। सभी एनसीसी कैडेट्स हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहे के नारों के साथ दमोह के प्रमुख स्थलों से होते हुए पुनः पीजी कॉलेज में एकत्रित हुए। कार्यक्रम के दौरान शासकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आलोक जैन, एकलव्य विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. हृदय नारायण तिवारी, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के एनसीसी अधिकारी राकेश सिंह राजपूत, वरिष्ठ प्रोफेसर के के दुबे, डॉ जितेंद्र चौधरी, श्रीमती जैन मैडम, पॉलिटेक्निक के एनसीसी अधिकारी रोहित जी, अभिलाष जी, डॉ. अग्रवाल के एनसीसी अधिकारी शिवम पांडे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत कर्नल मोहंती द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, डॉ. अग्रवाल स्कूल एवं एकलव्य विश्वविद्यालय के एनसीसी कार्यालय एवं एनसीसी दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान कर्नल मोहंती ने सभी संस्थाओं के प्राचार्यों एवं एनसीसी अधिकारियों को कुशलता पूर्वक एनसीसी के संचालन पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply