एकलव्य विश्वविद्यालय एवं मध्यप्रदेश पुलिस दमोह के संयुक्त तत्वावधान में साइबर सुरक्षा जागरूकता मैराथन

एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह की एनसीसी, एनएसएस इकाई एवं मध्यप्रदेश पुलिस, दमोह के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगी के निर्देशन में सेफ क्लिक 2.0- सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया एवं श्रीमती रति मलैया की प्रेरणा से कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. शमा जेपी खानम, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन के नेतृत्व एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. हृदय नारायण तिवारी, एनएसएस अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. रामदीन, श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने मैराथन में हिस्सा लिया। इस मैराथन का शुभारंभ तहसील ग्राउंड दमोह में सांसद श्री राहुल लोधी, पूर्व वित्त मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री जयंत कुमार मलैया, पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया, सिटी पुलिस अधीक्षक एच आर पांडेय, सूबेदार अभिनव साहू, टीआई दलबीर मार्को एवं समस्त पुलिस विभाग के साथ ही शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस मैराथन का आयोजन तहसील ग्राउंड से कलेक्ट्रेड, मिशन स्कूल, किल्लाई नाका, बस स्टैंड चौराहा, कीर्ति स्तम्भ होते हुए तहसील ग्राउंड में समापन हुआ। इस आयोजन में एकलव्य विश्वविद्यालय के साथ ही शहर के अनेक महाविद्यालयों एवं स्कूलों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस मैराथन का मूल उद्देश्य लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना एवं साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1930 का प्रसार करना है।कार्यक्रम के अंत में मैराथन में प्रतिभाग करने वाले सभी कैडेट्स, स्वयंसेवकों एवं प्राध्यापकों को पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा प्रमाणपत्र और मैडल प्रदान किया गया।

Leave a Reply