विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दमोह। एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह (म.प्र.) के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज़ अंतर्गत माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा 30 जनवरी 2026 को विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष का विषय “कुष्ठ रोग को हराएं – कलंक समाप्त करें, गरिमा को बढ़ावा दें” रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत में पौधारोपण के साथ हुआ, जो स्वास्थ्य, संवेदनशीलता और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक रहा। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. (डॉ.) सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया एवं श्रीमती रति मलैया के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

स्वागत उद्बोधन सुश्री नीलम सेन द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. पवन कुमार जैन ने अपने संबोधन में कहा कि कुष्ठ रोग पूर्णतः उपचार योग्य है और समय पर पहचान से इसके दुष्प्रभावों को रोका जा सकता है। कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा ने समाज से आह्वान किया कि कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त कर मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए।

कार्यक्रम में डीन अकादमिक प्रो. शमा जे.पी. खानम ने विशेषज्ञ व्याख्यान देते हुए कुष्ठ रोग की पहचान, उपचार एवं रोकथाम पर वैज्ञानिक जानकारी साझा की।
इसके पश्चात डीन, स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज़ डॉ. निधि असाटी ने समाज में जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मुस्कान लोधी एवं छात्र भानु अहिरवार ने जागरूकता वक्तव्य प्रस्तुत कर कुष्ठ रोग से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने तथा संवेदनशीलता और समावेशन का संदेश दिया।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सुश्री मेहवार बख्श द्वारा किया गया। अंत में सुश्री मेघा श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल समन्वय में सुश्री शगुफ्ता खान, अखिलेश अहिरवार, इमरान खान एवं मुकेश तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह कार्यक्रम छात्रों एवं शिक्षकों में कुष्ठ रोग के प्रति सही जानकारी प्रसारित करने, भ्रांतियों को दूर करने तथा प्रभावित व्यक्तियों के सम्मान और समावेशन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

Leave a Reply