एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस को अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं उद्देश्यपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, दमोह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मानवाधिकारों के संरक्षण, अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं कर्तव्यों के बोध पर विस्तार से चर्चा की गई।
माननीय कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया के नेतृत्व, कुलगुरु प्रो. डॉ. पवन कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायिक विशेषज्ञों, शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता कर मानवाधिकारों के महत्व को समझा।
कार्यक्रम के अंत में मानव श्रृंखला बनाकर सभी प्रतिभागियों ने मानवाधिकारों की रक्षा एवं सम्मान हेतु जागरूक रहने की शपथ ली।
