एकलव्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक

 

एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह के छात्र परिषद एवम राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारियों द्वारा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के माध्यम से शासकीय माध्यमिक विद्यालय बांदकपुर एवम गाँव में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा की महत्ता को रेखांकित करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

केंद्र सरकार की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव को विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अनेक विधाओं के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस नुक्कड़ नाटक का निर्देशन नृत्य शिक्षिका सुश्री यामिनी गेडाम, पंकज चतुर्वेदी, उमा भारती द्वारा किया गया।इस अवसर पर बांदकपुर में सरपंच सुनील डबोल्या, एवं बांसा में सरपंच श्री रोहन पाठक, स्कूल प्राचार्य श्रीमति नूतन पटैरिया सहित विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. हृदय नारायण तिवारी, डॉ. सुधीर गौतम के साथ-साथ प्रतिभागी विद्यार्थियों में छात्र परिषद से मयन मिश्रा, दीपांशी साहू, शुभम जैन, रितेश नेमा, शिवम ताम्रकार, संध्या पटेल, वंदना पटेल, हर्षित नेमा एवम विवेक पटेल की उपस्थिति रही।

अब तक ये छात्रगण बांदकपुर एवं बासा ग्रामीण क्षेत्र को कवर कर चुके है आगे भी इनका कार्य लगन के साथ निरंतर है।

आईये हम सब मिलकर इस अभियान का हिस्सा बनें!!

.

.

.

Eklavya University, Near Toll Gate, Sagar Rd, Damoh, Madhya Pradesh 470661
Helpline:7999715190, 7225801955, 9575304029

For more details : www.eklavyauniversity.ac.in

एकलव्य विश्वविद्यालय, टोल गेट के पास, सागर रोड, दमोह (मध्यप्रदेश)
मो. – 7999715190, 7225801955, 9575304029

#AazadiKaAmritMahotsav #Aazadi
#eklavyauniversity #damoh #bundelkhand #sagar #tikamgarh #bestuniversity #college #education #students #campus #placement2022 #PlacementDrive2022 #admissionsopen2022_23 PMO India Narendra Modi Amrit Mahotsav CM Madhya Pradesh Collector Office Damoh
PRO Damoh Dr Sudha Malaiya

 — in Damoh.

 

Leave a Reply